शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (PGCIL) का मुनाफा 7.7% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation of India) का मुनाफा घट कर 1,042.04 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,129.06 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 7.7% घट गया है। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कामकाजी आमदनी में वृद्धि हुई है, लेकिन इसका कुल व्यय भी बढ़ गया है। जहाँ इसकी कामकाजी आय 3,368.93 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,684.55 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं इसका कुल व्यय भी 1,303.99 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,569.45 रुपये हो गया। यही नहीं, कंपनी की अन्य आय भी इस दौरान घट गयी। अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 121.29 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसकी अन्य आय 114.76 करोड़ रुपये रही। 
तिमाही-दर-तिमाही कंपनी के मुनाफे में 15.9% कमजोरी आयी है। जुलाई-सितंबर 2013 में कंपनी को 1,239.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद नतीजे पेश किये थे। आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में कंपनी का शेयर 95.30 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि अब यह अपने निचले स्तरों से सँभला है और सुबह 09.41 बजे यह 0.62% की कमजोरी के साथ 95.95 रुपये पर है। बीएसई में कल यह 96.55 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!