शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पेश की ऑटो गियर शिफ्ट कार

दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बहुप्रतीक्षित कार सेलेरियो (Celerio) बाजार में उतार दी है।
इस कार की सबसे बड़ी खासियत है इसकी ऑटो गियर शिफ्ट (Auto Gear Shift) की सुविधा। कंपनी का दावा है कि भारत में यात्री कारों के बाजार में सेलिरियो वह पहली कार है जिसमें यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। 
मारुति सुजुकी के अनुसार, इसमें के-नेक्स्ट पेट्रोल इंजन लगा है और यह कार एक लीटर में 23.1 किमी दूर तय कर सकती है। 
सेलेरियो को छः वैरिएंट में पेश किया गया है, जिनमें से दो वैरिएंट में ऑटो गियर शिफ्ट की सुविधा है। इन दो वैरिएंट में मैनुअल मोड (Manual Mode) भी दिया गया है। सेलेरियो एलएक्सआई ऑटो गियर शिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 4.29 लाख रुपये रखी गयी है। कंपनी ने सेलेरियो वीएक्सआई ऑटो गियर शिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 4.59 लाख रुपये रखी है।
शेयर बाजार में मारुति सुजुकी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:36 बजे यह 1.14% की बढ़त के साथ 1625 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख