शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail India): 45% अंतरिम लाभांश की घोषणा

सरकारी क्षेत्र की गैस वितरण कंपनी गेल इंडिया (Gail India) ने शेयरधारकों के लिए अंतरिम लाभांश (Interim dividend) का ऐलान किया है।
कंपनी की 06 फरवरी 2014 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए प्रति शेयर 4.50 रुपये बतौर अंतरिम लाभांश दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस अदायगी के लिए 11 फरवरी 2014 की रिकॉर्ड तिथि तय की गयी है। इस अंतरिम लाभांश की अदायगी अगले एक महीने के भीतर (06 मार्च 2014 तक) कर दी जायेगी। 
शेयर बाजार में आज गेल इंडिया के शेयर में कमजोरी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज दोपहर 02.26 बजे कंपनी का शेयर 2% गिरावट के साथ 353.25 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 348.50 रुपये तक फिसल गया था। कल बीएसई में यह 360.45 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख