शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infrastructure Finance) के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस (Srei Infrastructure Finance) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 46.30 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले वर्ष की समान तिमाही में इसका कंसोलिडेटेड मुनाफा 46.28 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कामकाजी आय साल-दर-साल 3.81% वृद्धि के साथ 800.84 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में यह आमदनी 771.44 करोड़ रुपये रही थी। 
तिमाही-दर-तिमाही कंपनी की आय में कमी आयी है, लेकिन इसके बावजूद इस दौरान इसके मुनाफे में 12.27% की वृद्धि हुई है। 
शेयर बाजार में आज श्रेई इन्फ्रा के शेयर में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज यह 22.80 रुपये तक उछल गया। हालाँकि अब यह दिन के ऊपरी स्तरों से फिसला है और दोपहर 02.51 बजे यह 2.3% मजबूती के साथ 22.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख