शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors)

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) को 16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 23% घट कर 88 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 114 करोड़ रुपये रही थी।
इस समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 23% घट कर 87 करोड़ रुपये रही। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 113 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
नतीजों की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.85% के नुकसान के साथ 7.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!