शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का मुनाफा तीन गुने से अधिक बढ़ा

मार्जिन में वृद्धि की वजह से अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 417.49 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान तिमाही के 91.81 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 354.73% अधिक है। इस दौरान कंपनी की आमदनी में भी वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 1,575.73 करोड़ रुपये के मुकाबले बीती तिमाही में यह बढ़ कर 2,144.12 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का एबिटा भी 148% बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 259 करोड़ रुपये के मुकाबले बीती तिमाही में यह बढ़ कर 643 करोड़ रुपये हो गया।  
कंपनी ने ये नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद पेश किये। ऐसे में इसका असर शेयर बाजार में आज दिखायी पड़ सकता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में कल के कारोबार में यह 0.47% की हल्की मजबूती के साथ 493.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख