शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही के दौरान अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,278.57 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 1,293.21 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल 1.13% कमी आयी है।  
दरअसल इस दौरान कंपनी की आय में भी कमी आयी है और यह अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 10,143.55 करोड़ रुपये से घट कर 9583.05 करोड़ रुपये रह गयी है। 
कंपनी के निदेशक मंडल की कल हुई बैठक में कारोबारी साल 2013 के लिए शेयरधारकों को 2.20 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश दिये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया। इससे पहले कंपनी ने इसी साल के दौरान 1.40 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश भी दिया था। इस तरह कंपनी ने साल 2013 के लिए प्रति शेयर 3.60 रुपये लाभांश घोषित किया। इससे पहले साल 2012 में भी कंपनी ने इतना ही लाभांश घोषित किया था। 
शेयर बाजार में आज के कारोबार में अंबुजा सीमेंट के शेयर में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 10.10 बजे कंपनी का शेयर 2.7% चढ़ कर 160 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख