शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएसपीएल (GSPL) का मुनाफा 26.6% घटा, शेयरों में कमजोरी

कारोबारी साल 2013-14 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) का मुनाफा घट कर 87.35 करोड़ रुपये रह गया है।
यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज किये गये मुनाफे 119 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.6% कम है। 
इस दौरान कंपनी की कामकाजी आय 266.11 करोड़ रुपये से घट कर 245.09 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही इसकी अन्य आय में भी कमी आयी और यह 17.47 करोड़ रुपये से फिसल कर 13.90 करोड़ रुपये रही। 
जहाँ एक ओर कंपनी की आमदनी कम हुई, वहीं इसके व्यय में वृद्धि हो गयी। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसका कुल व्यय 84.37 करोड़ रुपये रहा। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में यह आँकड़ा 74.51 करोड़ रुपये रहा था। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह कंपनी के शेयर में कमजोरी है। सुबह 10.26 बजे जीएसपीएल का शेयर 1% गिरावट के साथ 57 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 56.35 रुपये तक फिसल गया था। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख