शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साइरस पी. मिस्त्री (Cyrus P. Mistry) होंगे टाटा मोटर्स (Tata Motors) सीएससी के प्रमुख

प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम की असामयिक मृत्यु के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने प्रबंधकीय मोर्चे पर कुछ अंतरिम बदलावों की घोषणा की है।
इसके तहत कंपनी ने एक कॉरपोरेट स्टियरिंग कमेटी (Corporate Steering Committee) बनायी है जो इसके कामकाज के अहम पहलुओं पर नजर रखेगी और इसे रणनीतिक सहयोग देगी। टाटा संस के अध्यक्ष साइरस पी. मिस्त्री (Cyrus P. Mistry) को इस कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। इनके अलावा इस कमेटी में कंपनी की एक्जीक्यूटिव कमेटी के सभी मौजूदा सदस्यों को रखा गया है। 
इसके अलावा मिस्त्री टाटा मोटर्स के नये उत्पादों की डिजाइन और इंजीनियरिंग समीक्षा की बैठकों की भी अध्यक्षता करेंगे। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 11.33 बजे टाटा मोटर्स का शेयर 0.35% की हल्की मजबूती के साथ 358.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!