शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसजेवीएन (SJVN) के मुनाफे में 9.8% वृद्धि

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में एसजेवीएन (SJVN) का मुनाफा साल-दर-साल 9.8% बढ़ कर 210.93 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले वर्ष की समान तिमाही में इसका मुनाफा 192.06 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कामकाजी आय में भी वृद्धि हुई है और यह बढ़ कर 387.44 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कामकाजी आमदनी 358.12 करोड़ रुपये रही थी। हालाँकि इस दौरान इसकी अन्य आय 53.45 करोड़ रुपये से घट कर 49.52 करोड़ रुपये रह गयी है।
लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 49.3% घट गया है। जुलाई-सितंबर 2013 में कंपनी ने 415.63 करोड़ रुपये मुनाफा हासिल किया था।   
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 11.58 बजे एसजेवीएन का शेयर 0.73% चढ़ कर 20.80 रुपये है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख