शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेक्सावेयर (Hexaware) का मुनाफा 56% उछला, शेयरों में मजबूती

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) को 103.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
इस तरह कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 56% बढ़ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 66.18 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान इसकी कामकाजी आय भी 502.28 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 620.01 करोड़ रुपये हो गयी। 
खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में कंपनी के शेयर में उछाल आ गयी और यह 142.35 रुपये तक चला गया। हालाँकि अभी यह दिन के ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसला है और दोपहर 03.21 बजे यह 5.19% की मजबूती के साथ 140.85 रुपये पर है।  
आज बीएसई में हेक्सावेयर के शेयर में कामकाज भी औसत से अधिक होता दिख रहा है। दो हफ्तों की औसत मात्रा 0.87 लाख के मुकाबले अभी तक इसके 5.08 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख