शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेऐंडके बैंक (J&K Bank) का मुनाफा बढ़ा, शेयर उछले

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में जेऐंडके बैंक (J&K Bank) का मुनाफा बढ़ कर 321.29 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में इसने 289.40 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह बैंक के मुनाफे में साल-दर-साल 11% की वृद्धि हुई है। 
इस दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 के 1,623.77 करोड़ रुपये के मुकाबले यह बढ़ कर बीती तिमाही में 1,802.97 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि इस दौरान बैंक की अन्य आय 90.53 करोड़ रुपये से घट कर 87.45 करोड़ रुपये रह गयी है। इस दौरान बैंक का सकल एनपीए 1.61% से बढ़ कर 1.65% हो गया है, जबकि शुद्ध एनपीए 0.14% से बढ़ कर 0.22% हो गया है। 
बैंक का कुल व्यय भी बढ़ कर 1,362.13 करोड़ रुपये हो गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में यह 1,189 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन प्रावधान (Provisioning) के मोर्चे पर बैंक ने चौंकाया है। जहाँ अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसने 22.38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, वहीं बीती तिमाही में इसे इस मोर्चे पर 4.60 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। 
बेहतर तिमाही नतीजे की वजह से शेयर बाजार में जेऐंडके बैंक के शेयर में आज तेजी का रुख है। बीएसई (BSE) में आज सुबह 09.58 बजे बैंक का शेयर भाव 2.3% की बढ़त के साथ 1,370.35 रुपये है। हालाँकि आज सुबह इससे पहले यह ऊपर की ओर 1,375 रुपये तक चला गया था। शुक्रवार को बीएसई में यह शेयर 1,339.80 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!