शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात एनआरई कोक (Gujarat NRE Coke) का घाटा बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में गुजरात एनआरई कोक (Gujarat NRE Coke) को 277.48 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
इससे पहले जुलाई-सितंबर 2013 में इसे 90.42 करोड़ रुपये का घाटा सहना पड़ा था। साल-दर-साल के आधार पर देखें तो कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसे 20.12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
जहाँ कंपनी की आमदनी में भारी कमी आयी है, वहीं इसका खर्च बढ़ा है। 31 दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही में इसकी आमदनी घट कर 193.86 करोड़ रुपये रह गयी है। पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 527.11 करोड़ रुपये रही थी। हालाँकि इसी दौरान इसका व्यय 413.82 करोड़ रुपये से बढ़ कर 515.64 करोड़ रुपये हो गया है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 10.22 बजे कंपनी का शेयर लगभग 1% फिसल कर 9.38 रुपये पर है। हालाँकि आज सुबह यह नीचे की ओर 9.18 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!