शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) का मुनाफा हुआ ढाई गुना

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) ने 51.68 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 21.27 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल 143% की वृद्धि दर्ज की गयी है।  
इस दौरान कंपनी की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 531.53 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान तिमाही में इसे 526.74 करोड़ रुपये की आय हुई थी। 
नतीजे आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में कंपनी का शेयर उछल कर 22.95 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब यह दिन के ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसला है और दोपहर 01.47 बजे 1.8% की तेजी के साथ 22.35 रुपये पर है। शेयर की इस तेजी को भारी कारोबारी मात्रा का भी सहारा मिला है। दो हफ्तों की औसत मात्रा 5.99 लाख के मुकाबले बीएसई में अब तक इसके 13 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!