शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिएट (Ceat) का मुनाफा हुआ तीन गुना

आरपीजी समूह की कंपनी सिएट (Ceat) को अक्टूबर-दिसंबर 2013 में 66.74 करोड़ का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में इसका कंसोलिडेटेड मुनाफा 22.44 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 197.4% उछल गया है। हालाँकि यदि तिमाही-दर-तिमाही देखें तो कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में कमी आयी है। जुलाई-सितंबर 2013 में इसका मुनाफा 76.55 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान इसकी कामकाजी आय में साल-दर-साल 15.3% की वृद्धि हुई है और यह 1,438.68 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 1,247.90 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 1,157.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,295.88 करोड़ रुपये हो गया। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख