शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को 89.46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में इसका शुद्ध लाभ 86.32 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 3.64% बढ़ा है। हालाँकि यदि तिमाही-दर-तिमाही देखें तो इसका मुनाफा घट गया है। जुलाई-सितंबर 2013 में इसे 92.75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
हालाँकि कंपनी की कुल आय में इस दौरान वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसकी कुल आय 1,048.41 करोड़ रुपये रही, जो अक्टूबर-दिसंबर 2012 में 872.04 करोड़ रुपये और जुलाई-सितंबर 2013 में 1,013.87 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी ने यह नतीजे कल बाजार बंद होने से कुछ समय पहले पेश किये। कल बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 0.81% की कमजोरी के साथ 264.35 रुपये पर बंद हुआ। आज सुबह 09.37 बजे यह 0.2% गिरावट के साथ 263.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख