शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) : ग्राहकों की संख्या में मामूली वृद्धि

साल 2014 के पहले महीने में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) (Tata Teleservices (Maharashtra) अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में सफल रही है।

जनवरी 2014 के अंत में कंपनी के पास कुल 104.62 लाख ग्राहक हैं। दिसंबर 2013 के अंत में इसके ग्राहकों की संख्या 104.12 लाख दर्ज की गयी थी। जनवरी के अंत में कंपनी के कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या 770,463 रही है। इस दौरान एफडब्लूटी (फिक्स्ड वायरेलस टर्मिनल) ग्राहकों की संख्या 745,834 और मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8,945,651 रही है। 

इस दौरान मुंबई में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 39.87 लाख रही है। यहाँ कंपनी के वायरलेस ग्राहकों की संख्या 519,175 और एफडब्लूटी ग्राहकों की संख्या 8,432 रही है, जबकि मोबाइल ग्राहकों की संख्या 3,460,235 तक पहुँच गयी है। मुंबई के अलावा बाकी महाराष्ट्र में कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 64.74 लाख रही है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:53 बजे यह 0.42% की बढ़त के साथ 7.17 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख