शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आया बीएफ यूटिलिटीज (BF Utilities)

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में बीएफ यूटिलिटीज (BF Utilities) को 75.26 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की समान तिमाही में इसे 199.44 लाख रुपये का घाटा हुआ था। बीती तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 525.96 लाख रुपये और इसका कुल व्यय 368.78 लाख रुपये रहा है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 के दौरान इसकी कामकाजी आय 510.13 लाख रुपये और इसका व्यय 629.98 लाख रुपये रहा था। यानी व्यय के मोर्चे पर कमी की वजह से कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटने में सफल रही है। 
लेकिन यदि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आमदनी और मुनाफे दोनों में ही कमी आयी है। जुलाई-सितंबर 2013 में इसकी कामकाजी आय 1198.01 लाख रुपये रही थी, जबकि इसका मुनाफा 574.43 लाख रुपये रहा था। 
बीएसई में आज सुबह 11.44 बजे इसका शेयर 1.54% फिसल कर 545.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख