शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

त्रिवेणी इंजीनियरिंग (Triveni Engineering) के घाटे में कमी

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में चीनी उत्पादक कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग ऐंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering and Industries) को 29.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो इसका घाटा कम हुआ है। जुलाई-सितंबर 2013 में इसने 48.26 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। हालाँकि यदि साल-दर-साल आधार पर देखें तो कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसे 5.16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कंपनी की कामकाजी आय में इस दौरान वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसकी कामकाजी आमदनी 590.54 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में यह 533.44 करोड़ रुपये रही थी। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर में मजबूती है। दोपहर 12.34 बजे यह 0.78% की तेजी के साथ 14.25 रुपये पर है। इससे पहले यह नीचे की ओर 14.00 रुपये और ऊपर की ओर 14.50 रुपये तक चला गया था। दो हफ्तों की औसत कारोबारी मात्रा 0.14 लाख के मुकाबले अब तक बीएसई में इसके 0.37 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!