शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में वेस्ट कोस्ट पेपर (West Coast Paper)

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स (West Coast Paper Mills) को 8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 7 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। इस तरह कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गयी है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ कर 398 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 377 करोड़ रुपये रही थी।
इस समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़ कर 396 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 377 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी की ईपीएस की बात करें तो इस बार यह 1.27 रुपये दर्ज हुई है। जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 0.87 रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 56.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:30 बजे यह 3.32% की बढ़त के साथ 56 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!