शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab) का मुनाफा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 70% बढ़ा है।  

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 618 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 363 करोड़  रुपये का मुनाफा हुआ था। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 23% बढ़ कर 3,534 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,865 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 36.36 रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में ईपीएस 21.39 रुपये दर्ज की गयी थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 27000 रुपये तक चढ़ा है। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:52 बजे यह 1.04% के नुकसान के साथ 2649 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!