शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने विनोद साहनी को सौंपी कमान

वरिष्ठ प्रबंधन को मजबूती देने के प्रयास के तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने विनोद साहनी को कंपनी का नया सीईओ बनाया है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ जुड़ने से पूर्व साहनी ने भारती समूह में विभिन्न पदों पर 10 वर्षों तक काम किया है। वह भारती समूह में भारती एयरटेल मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य, एयरटेल इंटरप्राइजेज के संयुक्त निदेशक और एयरटेल मोबिलिटी के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह भारती रिटेल के प्रेसिडेंट और सीओओ भी रह चुके हैं। 
अब तक कंपनी में सीईओ, वायरलेस के पद पर काम कर रहे गुरदीप सिंह की जिम्मेदारी में वृद्धि की गयी है। उन्हें अब सीईओ, कंज्यूमर बिजनेस बनाया गया है, जिसमें वायरलेस, डीटीएच और कंज्यूमर ब्रॉडबैंड शामिल होंगे। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख