शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) का मुनाफा 67% बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 67% की बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 1,033 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की समान तिमाही में 873 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 2.01 रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की ईपीएस 1.17 रुपये रही थी। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 9.26% की बढ़त के साथ 228.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!