शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में जेबी केमिकल्स (JB Chemicals)

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में जेबी केमिकल्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स (JB Chemicals & Pharmaceuticals) को 6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 22 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गयी है।

हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ कर 240 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 204 करोड़ रुपये रही थी।
इस समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी बढ़ कर 234 करोड़ रुपये रही। जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 200 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) में भी कमी आयी है। यह 0.76 रुपये घटा है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का ईपीएस 2.58 रुपये बढ़ा था। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएई में सुबह 10:45 बजे यह 1.35% के नुकसान के साथ 128.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!