शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किंगफिशर एयरलाइन्स (Kingfisher Airlines) का घाटा बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में किंगफिशर एयरलाइन्स (Kingfisher Airlines) को 822.42 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में इसे 755.17 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। हालाँकि जुलाई-सितंबर 2013 में इसका घाटा 715.56 करोड़ रुपये रहा था। पिछली कई तिमाहियों की ही तरह बीती तिमाही में भी कंपनी की कामकाजी आय शून्य रही। ध्यान रहे कि अक्टूबर 2012 के बाद से किंगफिशर एयरलाइन्स ने उड़ान नहीं भरी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में सुबह 11.03 बजे कंपनी का शेयर 0.67% की मजबूती के साथ 3.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख