शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) का मुनाफा घट कर 3,894 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कोल इंडिया (Coal India) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 11% घटा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 3,894 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 4,395 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 2% घट कर 16,928 करोड़ रुपये रही है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 17,325 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस समान अवधि में कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) भी घट कर 6.16 रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 7.10 रुपये रहा था।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:25 बजे यह 2.54% के नुकसान के साथ 263.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!