शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का मुनाफा 32% बढ़ा, शेयर उछले

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 96 करोड़ रुपये हो गया है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 32% की वृद्धि हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 1,680 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,654 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 2% बढ़ कर 1,664 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1,630 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बढ़ कर 35.61 रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की ईपीएस 26.93 रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:13 बजे यह 6.35% की मजबूती के साथ 4701 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख