शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) का मुनाफा 65% बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स (United Breweries Holdings) को 56 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 34 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 65% की वृद्धि हुई हैष

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 29% बढ़ कर 953 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 839 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 14% बढ़ कर 122 करोड़ रुपये रही। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 92 कोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:23 बजे यह 2.26% की बढ़त के साथ 805.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!