शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & natural Gas Corporation) का मुनाफा बढ़ कर 7,126 करोड़ रुपये हो गया है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 5,663 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 26% की बढ़त हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% घट कर 20,852 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 21,093 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बढ़ कर 8.33 रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6.50 रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.29% के नुकसान के साथ 273.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!