शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 2,839 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 4,648 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 39% की गिरावट आयी है।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 15% बढ़ कर 58,642 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में बैंक की आय 50,942 करोड़ दर्ज हुई।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद बैंक का शेयर बढ़त गवाँ कर 1455.95 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2:25 बजे यह 2.31% के नुकसान के साथ 1464 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख