शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा बढ़ कर 282 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 279 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1% की बढ़त दर्ज हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 2263 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2161 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 5% बढ़ कर 2252 करोड़ रुपये रही है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2153 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:20 बजे यह 0.17% की कमजोरी के साथ 5067 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2014)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!