शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) ने विनिवेश समझौता पूरा किया

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) ने इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (India Infrastructure Fund) को हिस्सेदारी बेच दी है।

जीएमआर इन्फ्रा ने अपनी सब्सीडियरी कंपनी जीएमआर उलुंदुरपेट एक्सप्रेसवेज (GMR Ulundurpet Expressways) में अपनी 74% की बहुमत हिस्सेदारी इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (आईआईएफ) को बेचने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। 

गौरतलब है की 17 सितंबर 2013 को जीएमआर ने उलुंदुरपेंट में अपनी हिस्सेदारी आईआईएफ को 220 करोड़ रुपये में बेचने के लिए समझौता किया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। 
शेयर बाजार में जीएमआर इन्फ्रा के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:40 बजे यह 0.77% की बढ़त के साथ 19.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!