शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सो फार्मा (Glaxo Pharma) का मुनाफा घटा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स (Glaxosmithkline Pharmaceuticals) का मुनाफा घट कर 482 करोड़ रुपये रहा है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 562 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 14% की गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 3% घट कर 2,563 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,647 करोड़ रुपये रही थी। 
अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 3% घट कर 2,538 करोड़ रुपये रही। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2,621 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज बीएसई में कंपनी का शेयर 3021 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 3:10 बजे यह 0.09% की बढ़त के साथ 3016 रुपये पर है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!