शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने दोपहिया वाहनों की कीमतें घटायी

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती का फैसला किया है। 

कंपनी ने उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) का फायदा अपने ग्राहकों को देने के लिए अपने उत्पादों की कीमतों में 2% से लेकर 5% तक की कटौती की है। इस लिहाज से अधिकतम 4,500 रुपये की कटौती की गयी है। 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री पी चिंदबरम (P Chidambaram) ने अंतरिम बजट 2014-15 में पूँजीगत वस्तुओं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क को 12% से घटा कर 10% किया गया है। वहीं वाहन क्षेत्र में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क 12% से घटा कर 8% कर दिया गया है। साथ ही बड़ी गाड़ियों पर भी राहत दी गयी है। बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% रखा गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया है। दोपहिया वाहनों पर उत्पाद शुल्क भी घटा कर 8% रखा गया है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। सुबह 10:30 बजे यह 0.79% की कमजोरी के साथ 1962 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!