शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) : गाड़ियों की कीमतों में कटौती

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने वाहनों की कीमतों में कटौती की है।

कंपनी ने अपने यात्री वाहनों की कीमतें 13,000 से लेकर 49,000 रुपये तक घटायी है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी रेक्सटन (Rexton) की कीमत में भी 92,000 रुपये तक की कटौती की। 

हाल ही में अंतरिम बजट में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) 12% से घटा कर 8% करने का ऐलान किया था। बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% रखा गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया है। 
यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.59% की बढ़त के साथ 20,723 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!