शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्ड इंडिया (Ford India) ने वाहनों की कीमतें घटायी

फोर्ड इंडिया (Ford India) ने अपने वाहनों की कीमतों में कटौती की है।  

कंपनी ने विभिन्न मॉडलों की कीमत 1.07 लाख रुपये तक घटायी हैं।

यह कटौती फोर्ड फिगो (Ford Figo), फोर्ड क्लासिक (Ford Classic), फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford Ecosport), फोर्ड फिएस्टा (Ford Fiesta) और फोर्ड एन्डिवियर (Ford Endeavour) में की गयी है। जो कि तुरंत प्रभाव से लागू होगी। 
कंपनी ने फोर्ड फिगो की कीमत में 23,399 रुपये, फोर्ड क्लासिक की कीमत में 24,056 रुपये तक की कटौती की है। वहीं, कंपनी ने अपनी एसयूवी ईकोस्पोर्ट की कीमत 25,947 रुपये, फोर्ड फिएस्टा में 32,961 रुपये और फोर्ड एन्डिवियर में 1,06,753 रुपये तक घटायी हैं।

हाल ही में अंतरिम बजट में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) 12% से घटा कर 8% करने का ऐलान किया था। बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% रखा गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख