शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी क्लैरिएंट केमिकल्स (Clariant Chemicals), शेयर लुढ़के

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में क्लैरिएंट केमिकल्स (Clariant Chemicals) को 6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 22 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गयी है।

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% घट कर 281 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 290 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 601.50 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2:05 बजे यह 4.93% के नुकसान के साथ 608.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2014) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख