शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) : अंतरिम लाभांश की घोषणा

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) ने अंतरिम लाभांश का ऐलान किया है।
कंपनी की 26 फरवरी 2014 को हुई बोर्ड निदेशकों की बैठक में 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 12.70% यानी 1.27 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी गयी। इस अंतरिम लाभांश के भुगतान हेतु रिकार्ड तिथि 19 मार्च 2014 निर्धारित की गयी है। 
यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के दिन आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। हालाँकि बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.05% के नुकसान के साथ 95.30 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!