शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री मामूली घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने फरवरी 2014 में कुल 109,104 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने फरवरी 2013 में 109,567 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 0.40% की मामूली गिरावट आयी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 99,758 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 97,955 रही थी। 
फरवरी 2014 में कंपनी ने 9,346 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 11,612 गाड़ियों का निर्यात किया। इस तरह कंपनी के निर्यात में साल-दर-साल 19% की गिरावट दर्ज हुई है। 
हालाँकि, कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 1% बढ़ कर 84,595 हो गयी है।
वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 22% की मजबूती आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री बढ़ कर 9932 हो गयी है। जो कि फरवरी 2013 में 8133 रही थी।
कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 6% बढ़ कर 228 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 215 दर्ज की गयी थी।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 02:50 बजे यह 0.64% की बढ़त के साथ 1596.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख