शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 36% घटी, शेयर लुढ़के

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की फरवरी महीने की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

कंपनी ने फरवरी 2014 में 39,351 वाहन बेचे, जबकि फरवरी 2013 में 61,998 वाहन बेचे गये। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 36% घटी है। 

इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 39% घट कर 35,315 रही है, जबकि फरवरी 2013 में यह 58,002 दर्ज की गयी थी।
इस समान अवधि में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 7% बढ़ कर 11,325 दर्ज हुई है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 10,613 रही थी।  
इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 49% गिर कर 23,990 हो गयी। जो कि बीते साल की इसी अवधि में 47,389 रही थी।
फरवरी 2014 में कंपनी ने 9,026 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2,299 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
फरवरी 2014 में कंपनी का निर्यात बढ़ा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 4,636 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल फरवरी 2013 के 3,996 के मुकाबले 16% ज्यादा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:46 बजे यह 1.34% की कमजोरी के साथ 411.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!