दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की फरवरी महीने की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गयी है।
फरवरी 2013 के 332,387 वाहनों के मुकाबले फरवरी 2014 में कंपनी ने 313,294 वाहन बेचे हैं।
कंपनी ने बीते फरवरी माह में 273,323 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि फरवरी 2013 में इसने 291,297 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 6% की गिरावट आयी है।
व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है और फरवरी 2013 के 41,090 के मुकाबले फरवरी 2014 में इनकी बिक्री 39,971 रही है।
हालाँकि, निर्यात के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है और इसमें साल-दर-साल 5% की बढ़ोतरी हुई है। बजाज ऑटो ने फरवरी 2014 में 142,009 वाहनों का निर्यात किया, जबकि फरवरी 2013 में इसने 135,149 वाहनों का निर्यात किया था।
फरवरी 2014 में निर्यात के मोर्चे पर यह अभी तक का इस माह का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:30 बजे यह 1.38% के नुकसान के साथ 1915.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)
Add comment