शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री 18% बढ़ी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने फरवरी 2014 में कुल 17,592 वाहन बेचे हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 14,861 वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 18% की बढ़त हुई है।  

घरेलू बाजार में कंपनी ने फरवरी 2013 के 13,944 वाहनों के मुकाबले इस बार 16,552 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 19% की बढ़ोतरी हुई है।
फरवरी 2014 में कंपनी के निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 1040 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 917 के मुकाबले 13% ज्यादा है।   
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:25 बजे कंपनी का शेयर 1.38% के नुकसान के साथ 960 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!