शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री बढ़ी

वाहन निर्माता अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में बीते फरवरी महीने में तकरीबन 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।  

फरवरी 2014 में कंपनी ने 3,105 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 19% की वृद्धि दर्शाता है। ध्यान रहे कि फरवरी 2013 में इसने 2,610 वाहनों की बिक्री की थी। यदि इस कारोबारी साल में अप्रैल-फरवरी की कुल बिक्री की बात की जाये तो अतुल ऑटो ने इस दौरान 34,343 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 18% अधिक है। अप्रैल-फरवरी 2013 के दौरान इसने 29,010 वाहनों की बिक्री की थी।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। कंपनी के शेयर ने आज के कारोबार में ऊपरी सर्किट छू लिया। यह 4.99% की बढ़त के साथ 296.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)   

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख