शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) से मिलाया हाथ

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के साथ एक समझौता किया है।

रिलायंस जियो ने भारती इन्फ्राटेल के साथ टावर शेयरिंग समझौता किया है। इस समझौते के तहत रिलायंस जियो देश भर में अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए भारती इन्फ्राटेल के दूरसंचार टावर बुनियादी ढाँचे का इस्तेमाल करेगी। 

गौरतलब है कि रिलायंस जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है। 

यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनियों के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा।

आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में मजबूती रही। बीएसई में यह 1.38% की बढ़त के साथ 814.60 रुपये पर बंद हुआ।  

भारती इन्फ्राटेल के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख रहा। यह 2.49% की बढ़त के साथ 191.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख