शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने तुर्की की कंपनी से मिलाया हाथ

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने तुर्कसेल सुपरऑनलाइन (Turkcell Superonline) के साथ एक समझौता किया है।  

टाटा कॉम ने तुर्की की दूरसंचार कंपनी तुर्कसेल के साथ इस्तांबुल में मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग (एमपीएलएस) की स्थापना के लिए हाथ मिलाया है।

इस समझौते से वैश्विक स्तर पर टाटा कॉम के एमपीएलएस नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और साथ में वैश्विक और क्षेत्रीय कारोबार में प्रत्यक्ष और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:10 बजे यह 0.12% की कमजोरी के साथ 287.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख