शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) : महिला यात्रियों के लिए विशेष छूट

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने विशेष छूट योजना का ऐलान किया है।

जेट एयरवेज ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष छूट योजना की घोषणा की है।

इस विशेष योजना के तहत कंपनी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय उड़ान में 10% की विशेष छूट देगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यह छूट बेस किरायों में मिलेगी। वहीं, जेट एयरवेज व जेटकनेक्ट (JetKonnect) की घरेलू उड़ानों में भी 10% छूट का ऐलान किया गया है। जो कि बेस किरायोें और ईंधन सरचार्ज पर लागू होगी।

गौरतलब है कि यह विशेष छूट योजना 11 महीनों के लिए मान्य है। विशेष छूट का लाभ लेने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए टिकटों की 8 मार्च से 8 मई 2014 के बीच ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!