शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से मिलाया हाथ

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत टेक महिंद्रा माइक्रोसॉफ्ट के डायनामिक्स सीआरएम के स्प्रिंग ग्राहक केयर अपडेट विकसित करने का काम करेगी। 

गौरतलब है कि टेक महिंद्रा के विशेषज्ञ इंजीनिर्स माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल सेवा सपोर्ट, ब्राउजर सपोर्ट और यूजर अनुभव को बढ़ाने के लिहाज से काम करेंगे। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.61% के नुकसान के साथ 1835.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!