शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) : पेट्रोनास (Petronas) गैस परियोजना में हिस्सेदारी खरीदेगी

इंडियन ऑयल (Indian Oil) पेट्रोनास (Petronas) में हिस्सेदारी खरीदेगी। 

इंडियन ऑयल ने अपनी कनाडा स्थित कंपनी इंडऑयल मोन्टेनी (IndOil Montney) के जरिये पेट्रोनास की कंपनी प्रोग्रेस एनर्जी कनाडा (Progress Energy Canada) के साथ समझौता किया है, जिसके तहत पेट्रोनास की उत्तरपूर्वी ब्रिटिश कोलंबिया की प्राकृतिक गैस परियोजना और पैसिफिक नॉर्थवेस्ट एलएनजी परियोजना में 10% की हिस्सेदारी खरीदेगी। 

इस सौदे के मुताबिक इंडियन ऑयल प्रत्येक वर्ष 120 लाख टन एलएनजी 20 वर्षों तक खरीदेगी।

इंडियन ऑयल की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.04% की बढ़त के साथ 266.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!