शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) ने पेश की सुपर होली सेल योजना

निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने अपने ग्राहकों के लिए नयी योजना पेश की है।

स्पाइसजेट ने "सुपर होली सेल" योजना के तहत चौथी बार अपने हवाई किरायों में कटौती की है। सुपर होली सेल योजना के तहत 14 अप्रैल से 30 जून 2014 के बीच कुछ चुनिंदा रूट और उड़ानों में यात्रा करने पर विशेष छूट दी जायेगी। हालाँकि इस विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए बुकिंग 12 मार्च से 16 मार्च 2014 के बीच होगी। 

दिल्ली से चंडीगढ़ तक की हवाई यात्रा पर टिकट 1,999 रुपये और हैदराबाद-कोच्ची के बीच की हवाई टिकट 2,999 रुपये होगी। वहीं, अमृतसर-मुंबई की हवाई टिकट 3,999 रुपये रखी गयी है।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 3.32% की बढ़त के साथ 14.61 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख