शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अम्टेक इंडिया (Amtek India) ने क्वीपर समूह (Kuepper Group) का किया अधिग्रहण

अम्टेक इंडिया (Amtek India) ने जर्मनी की कंपनी का अधिग्रहण किया है।

अम्टेक इंडिया ने अपनी सब्सीडियरी कंपनी अम्टेक क्वीपर जीएमबीएच (Amtek Kuepper GmBH) के जरिये जर्मनी के क्वीपर समूह (Kuepper Group) का सफलतापूर्वक अधिग्रहण किया है। 

गौरतलब है कि क्वीपर समूह लोहे और एल्युमिनियम कास्टिंग के कारोबार में संलग्न है। जर्मनी व हंगरी में इसकी 5 उत्पादन इकाईयाँ है।

कंपनी की यह खबर शनिवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.65% की बढ़त के साथ 64.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख